देश

national

मकरसंक्रांति मेले में उमड़ी भीड़, संक्रान्ति पर श्रद्धालुओं ने लगाई केन नदी में डुबकी

Sunday, January 15, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

श्रद्धा एवं भक्ति से मना मकर संक्रांति पर्व,मेले में उमड़ी भीड़ 

बांदा रविवार को मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। भोर से यमुना, केन और बागै नदी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं जुटे और श्रद्धा की डुबकी लगाई। घर व मंदिरों में पूजा पाठ के बाद विप्रजनों व गरीबों को खिचड़ी, तिल, गुड़, मिठाई और वस्त्र आदि दान किए। शहर से सटे नटबली मजार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नटबली बाबा मजार पर माथा टेककर मेले का लुत्फ उठाया। वहीं केन नदी में नौका बिहार किया। रविवार की छुट्टी के साथ मकर संक्रांति का पर्व पड़ने पर लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। प्रमुख नदियों में लोगों ने भोर से डुबकी लगाई और नजदीक के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शहर से सटे केन नदी के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से जुटी रही। नदी और घरों में स्नान के बाद शहर के प्रमुख बामदेवेश्वर मंदिर, संकट मोचन मंदिर, महेश्वरी देवी, काली देवी समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। उधर केन में स्नान के बाद नटबली बाबा मजार पर श्रद्धा से माथा टेका। दोपहर दो बजे के बाद मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इस दौरान शहरवासियों ने भूरागढ़ किला भी घूमा। नटबली मजार पर दोपहर दो बजे के बाद बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी। जिसमें नवयुवकों के साथ युवतियां और बच्चे थे। महिलाओं ने मेले में घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे लोगों ने नौका विहार का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंदमकर संक्रांति पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस पुरी तरह मुस्तैद रही

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'