देश

national

गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ ब्लाक के दुर्गापुर गांव में युवक की हत्या

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta




कमल सिंह 

बांदा 29/30.01.2023 की रात्रि थाना गिरवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर में अर्जुन उर्फ छोटू पुत्र भइयन प्रजापति उम्र लगभग 20 वर्ष* की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके कमरे में चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं, फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। परिजनों द्वारा अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है परंतु परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने की आशंका जताई जा रही है और गांव के ही एक व्यक्ति मुन्ना दुबे पर संदेह व्यक्त किए जा रहा है। प्रकरण में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है तथा कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'