देश

national

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदासमस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्यों का बोध कराने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के तत्वाधान में कर्तव्य बोध दिवस दिनांक 29 जनवरी 2022 रविवार को नटराज संगीत महाविद्यालय कालू कुआं में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित बुंदेलखंड के जल योद्धा उमाशंकर पांडे, मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह,  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिला अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत किया । मंडल अध्यक्ष डॉ शिवप्रकाश सिंह ने कर्तव्य बोध दिवस पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की शिक्षा एवं संस्कारवान विद्यार्थी तैयार करने का आवाहन किया।   कहा कि गुरुओं के हाथ में राष्ट्र की बागडोर होती है इसलिए गुरु का कर्तव्य निष्ठ होना अति आवश्यक है। पद्मश्री से सम्मानित मुख्य वक्ता श्री उमाशंकर पांडे जी ने कहा कि पिता और शिक्षक केवल दो ही व्यक्ति ऐसे हैं जो अपने पुत्र व शिष्य को अपने से आगे बढ़ता देखना चाहते। हर व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा करने में गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मैं भी रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में कार्य करता था और हम सब शिक्षकों का दायित्व है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा करते हुए प्रतिभावान विद्यार्थी तैयार करें। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कर्तव्य बोध दिवस पर बोलते हुए बताया कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों में से प्राथमिक शिक्षकों का दायित्व अधिक बढ़ जाता है क्योंकि देश के भविष्य नौनिहालों को विद्यारंभ प्राथमिक शिक्षक ही कराते हैं। हम शिक्षकों का कर्तव्य है कि देश के भविष्य नौनिहालों की नींव बेसिक शिक्षा को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ मजबूती से तैयार करें  जिससे हमारे राष्ट्र की नींव भी मजबूत रहे। शिक्षकों से समय से विद्यालय पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बनने का आह्वान भी किया ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'