देश

national

जयन्ती पर श्रृद्धापूर्वक याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी पं.वृजनंदन किलेदार

Sunday, January 1, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। शहर में स्वतंत्रता सेनानी पंडित बृजनंदन किलेदार की जन्म जयंती के अवसर पर स्थानीय घंटाघर स्थित मूर्ति पर विभिन्न संगठनों के नागरिकों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा स्वतंत्रता संग्राम में दादा पं.वृजनंदन किलेदार का अतुलनीय योगदान रहा है। उनका पूरा जीवन आजादी के आंदोलन में बीता है। कई बार जेल की यात्राएं सही है, अंग्रेजों की यात्राएं, लेकिन उन्होंने अपने देश को गुलाम नहीं होने दिया। उन्होंने अपने समय में चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी झांसी ललितपुर क्षेत्र की एकमात्र महिला सांसद डा.सुशीला नैयर के राष्ट्रीय आंदोलन कार्यों की सदैव मदद के लिए तत्पर तैयार रहते थे। इस मौके पर वक्ताओं ने दादा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी तारीख इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। युवाओं को सदैव उनसे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नगराध्यक्ष नवनीत किलेदार, पीसीसी बहादुर एड., मनीष, चंद्रशेखर दुबे, टिंकल, राजेश, अभय, कटारे, राघव, माधव, रामन, मकरंद, अनुज, सोनू, मोनू आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'