देश

national

धूमधाम से मनाया गया नूतन पाल'राधिका' का जन्मदिन

Sunday, January 1, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

खुशकिस्मत हूं कि मेरी एक बेटी है, बेटी वह होती है जो दो कुलों की लाज रखती है: पिता

सहेलियों,परिजनों एवं रिश्तेदारों ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया पर दी जन्मदिन की बधाई

नूतन का जन्म एक जनवरी 2015 को पत्रकार इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' के घर हुआ था

मड़ावरा/ललितपुर। बेटी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिता ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी एक बेटी है, बेटी वह होती है जो दो कुलों की लाज रखती है। बेटी है, तो हम हैं। जनपद के कस्बा सैदपुर में साधरण परिवार में 01 जनवरी 2015 को जन्मी नूतन पाल'राधिका' अपने पिता,दीदी,बड़े मम्मी-पापा,चाचा-चाची एवं अपने छोटे-बड़े भाई-बहिन की सबसे लाडली नूतन है,प्रत्येक वर्ष बेटी का जन्मदिन पूरा परिवार बड़े ही हर्ष-उल्लास के साथ मनाता है। आज सुबह से बेटी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दूरभाष,एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो ने ज्ञापित की। नूतन की दादी श्रीमती फूलन देवी ने नव वर्ष एवं नूतन का जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया, उन्होंने अपनी नातिनि के जन्मदिन को खुशी को लोगों के साथ मिठाई बांटकर मनाया। 

नूतन के बड़े भैया राजआर्यन पाल राहुल का मानना है कि बेटी एक ही नहीं, दो कुलों की लाज रखती है। बेटी है तो हम हैं। बेटी है, तो समाज है। नूतन का जन्मदिन सहेलियों,परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा धूमधाम से मनाना। भैया प्रदीप कुमार पाल सौरभ ने बताया कि वह इसलिए नहीं कर रहे कि उन्हें वाहवाही बटोरनी है, बल्कि उनका मकसद है- लोगों को यह एहसास दिलाना की बेटी है, तो कल है। नूतन की बड़ी बहिन रोशनी पाल ने बताया कि मेरा यह जश्न मनाने का तरीका तब सार्थक हो जाता है, जब लोग फोन कर कहते हैं कि बहिन मैं भी बहुत खुश किस्मत हूं कि मैं एक बेटी का पिता हूं। लोगों को समझना जरूरी है की बेटियां बोझ नहीं हैं, बल्कि बेटी को पढ़ा लिखा कर हर परिवार में बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर घरवालों का बोझ उठाने के लिए तैयार है। वह माता-पिता के बुढ़ापे का सशक्त सहारा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'