देश

national

मजदूर की मौत पर कम्पनी ने दी दस लाख की आर्थिक मदद

Monday, January 23, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। ग्राम खजरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी में शटरिंग खोल रहे श्रमिक की अचानक ऊंचाई से गिर जाने के कारण कार्यस्थल पर मृत्यु हो गयी थी। कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना के उपरान्त कार्य कर रहे श्रमिक स्व.सुपेन्द्र कुमार तनय रमेश नि. ग्राम खजरा की कार्यस्थल में हुई मृत्यु के उपरान्त सेवायोजक कम्पनी मेसर्स गायत्री आरएएम केवाई जेवी द्वारा मृतक श्रमिक के आश्रितों रानी एवं रमेश कुशवाहा को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। सहायक श्रम आयुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर कार्य करते समय हुई दुर्घटना में मृत्यु के उपरान्त 1 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो जिलाधिकारी के आदेशानुसार जांच करायी जा रही है। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त मृतक के आश्रितों को उक्त धनराशि भी शासन द्वारा दिलायी जायेगी। इस कार्य में जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, समाजसेवी राजेन्द्र नारायण शुक्ला द्वारा मृतक के परिवार को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिनके प्रयास से आश्रितों को आर्थिक मदद प्राप्त हुई। आर्थिक सहायता देने कम्पनी की ओर से एजीएम श्रीसाईं रामप्रसाद नीलम एवं प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश कुमार उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'