राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर 21 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकरी देकर कन्याओं व उनके परिवारजनो को कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु प्ररित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जे.एस.वख्शी, उप जिला कुष्ठ अधिकारी सौरभ सक्सैना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका (महिला चिकित्सालय) डा.मीनाक्षी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला बचत अधिकारी मंताशा बानो एवं प्रभारी सहायक सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा यादव द्वारा बालिकाओं को गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूटस, बेबी किट, अमरूद के पौधे के साथ गमला, कैरी बैग व सम्मान पत्र से सम्मानित कर बेटी के जन्म हाने की बधाई दी गयी। कार्यक्रम के दौरान क्रान्ति पत्नी भरत, निकिता पत्नी हरींसंह, नीतू पत्नी पवन, रजनी पत्नी रविकुमार, गीता पत्नी रामलखन, जानकी पत्नी अरविन्द, भूरी पत्नी कैलाश, विनीता झां पत्नी सोनू, सुमन पत्नी अंगद, पिंकी पत्नी यशकुमार, कल्पना पत्नी रामनिवास, अनीता पत्नी मंगल, ममता रामनरेश, संगीता पत्नी महेन्द्र, रोशनी पत्नी सनी, रोशनी पत्नी नीरज, राजकुमारी पत्नी राजू, नेहा देवी पत्नी कल्यान सिंह, शिवानी पत्नी सोनू, संध्या पत्नी रविन्द्र की नवजात कन्याओं व उनके परिवारजनो को कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु प्ररित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी ममता श्रीवास, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी खुशबु जयसबाल, जिला समन्वयक, रागिनी प्रजापति, कु.प्रियंका नामदेब, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश शर्मा, विनीत राजावत, परामर्शदाता सुरेन्द्र, आंकड़ा विश्लेशक पुष्पेन्द्र परमार, जयकुमार तामिया, रामाकान्त नगाइच, रामकुमार, संरेश श्रीवास्वत, वन स्टाप सेन्टर से प्रभारी सेन्टर मैनेजर पूनम शर्मा, रेशमा, स्टाफ नर्स कीर्ति यादव, सोनाली शुक्ला तथा महिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स व चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।