राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली में युगपुरुष और भारतीय संस्कृति के पोषक स्वामी विवेकानंदजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने उनकी जीवन चरित्र के बारे में चर्चा की और वर्तमान समय में उनके द्वारा दिए गए संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली। सर्वप्रथम कॉलेज के प्रधानाचार्य के.एल.चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और समस्त अध्यापकों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिए संदेश को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया। विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति की महानता को सिद्ध करने में जो भूमिका स्वामी विवेकानंद ने निभाई वह भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। प्रधानाचार्य ने उन्हें युगपुरुष वह भारतीय संस्कृति का संपोषक बताया छात्र-छात्राओं ने भी भारत माता की जय और स्वामी विवेकानंद की जय नारों के साथ भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहम्मद अली, जमुना प्रसाद गौतम, अबरारउद्दीन मलिक, योगेश कुमार पांडे, अभिषेक जैन, दीपेश कुमार, रविंद्र कुमार, हरीश कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार चौरसिया अन्य अध्यापक कर्मचारी या गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Today Warta