देश

national

युवा दिवस पर युवा मोर्चा द्वारा यंग इंडिया रन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta





इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

स्टेशन से तुवन मंदिर चौराहा से सावरकर चौक होते हुऐ तुवन मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ

5 किलोमीटर की यंग इंडिया रन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

ललितपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती की अवसर पर ललितपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा ललितपुर जिले के बालक, बालिकाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विवेकानंदजी की जयंती को लेकर युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में भाजयुमो द्वारा नगर में किया गया। यंग इंडिया रन का भव्य आयोजन यंग इंडिया रन में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ। आयोजन जिसमें ललितपुर जिले की सभी 13 मंडलों की प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन में प्रदेश से भेजे गए प्रवासी के रुप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम बिहारी भार्गव, मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन एवं उपसभापति जिला सहकारी बैंक श्रीकांत कुशवाहा, प्रदीप चोबे, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बालक, बालिकाओं को स्टेशन से दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें स्टेशन से दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जो तुवन चौराहे, घंटाघर, सावरकर चौक होते हुए तुवन मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग रहे प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम बालक के रूप में राजेंद्र सिंह एवं द्वितीय बालक के रूप में केहर सिंह, बानपुर मंडल एवं तृतीय बालक के रूप में समर प्रताप सिंह और राजा भैया यादव रहे। बालक वर्ग के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं बालिका वर्ग में छाया ठाकुर प्रथम, मुस्कान राजपूत द्वितीय व आरती साहू तृतीय एवं उषा देवी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में आए प्रथम द्वितीय तृतीय को पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रशस्ति पत्र दी गई। साथ में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नितेश संज्ञा व संचालन आशीष हुण्डैत ने किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह राजपूत, पार्थ चौबे, रामकुमार कुशवाहा, दीपक मिश्रा, हरेन्द्र राजा, राहुल राजपूत, मोनू पस्तोर, विशाल रावत, सतेंद्र बुंदेला, राहुल साहू खिरिया, विकास राठौर, प्रयांशी चतुर्वेदी, रामप्रताप सिंह, वैभव गुप्ता, दीपक सोनी, केशवेंद्र राजा, प्रियंक करौलिया, अंकित पांचाल, राघवेंद्र राजा, वीपेंद्र सिंह, हरि मिश्रा, बहोरन सिंह, गुडडू राजा, इंद्रेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, कृष्णा सोनी, अंकित दुबे, सुधांशु शर्मा, रोहन राजपूत, निहाल राजपूत, चंद्रवीर यादव, अमर दुबे मोनू, मयंक साहू, अनुज श्रीवास्तव, भारत चौहान, रोहित राजा, अमित जैन भंडारी, हैप्पी यादव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'