देश

national

टोल प्लाजा पर मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta





इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। ललितपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित विघाखेत टोल प्लाजा पर आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना प्रमुख अनिल कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों एवं टोल प्लाजा कर्मियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज झांसी-ललितपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना प्रमुख अनिल कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों एवं टोल प्लाजा टोल प्लाजा कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एंव चार पहिया और दुपहिया वाहन चालकों से अपील करते हुए बताया कि नींद की हालत में वाहन ना चलायें साथ ही सामान्य गति से अपने-अपने वाहन चलाएं इसमें हम सब की सुरक्षा है क्योंकि जान है तो जहान है। कार्यक्रम में टोल मैनेजर जितेंद्र कुमार, गौरव कुमार सिंह, सचिन शर्मा, रोहित पाराशर, सत्यवीर सिंह राजपूत, रविंद्र कुमार सिंह, शुभम शर्मा, जितेंद्र मिश्रा सहित टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'