इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
ललितपुर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फॉरम के सौजन्य से प्रथम चरण में श्री वर्णी जैन कॉन्वेंट स्कूल में जरूरत मंद छात्र छात्राओं को ड्रेस के स्वेटर एवं गरम वस्त्र वितरित किये गये। संस्था के अध्यक्ष सनत जैन ने बताया कि जैन बैंकर्स फॉरम ललितपुर जन सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करती है एवं प्रति वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदो को कंबल एवं गरम वस्त्रों को वितरित करती है। स्कूल की प्रधानाचार्या ने जैन बैंकर्स फोरम के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि उनके स्कूल में काफी निर्धन एवं जरूरत मंद बच्चे है जिन्हें इस प्रकार के मदद की आवश्यकता रहती है। यह संस्था प्रति वर्ष कुछ छात्रों को फीस भी प्रदान करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सनत जैन, रमेश जैन, विजय जैन, गौरव जैन, राजकुमार सराफ, महिपाल जैन, चंद्रकुमार जैन, अशोक जैन, सुरेन्द्र सिंघई, प्रतीक जैन के साथ स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि बुंदेला, रतन परमार, हिमानी, कल्पना, सोनम, निशिता, दीपा, गीतांजलि, सुरेन्द्र जैन, परमानंद के साथ स्कूल का समस्त स्टाफ भी रहा।

Today Warta