इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
गो बैक, गो बैक के नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
ललितपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ सेंटल रेलवे मेंस यूनियन शाखा ललितपुर द्वारा झांसी बीना क्षेत्र के तमाम डिपो स्टेशन एवं यूनिटों पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन व गेट मीटिंग का आयोजन किया जिसमें प्रमुखता है भारत सरकार से रेल कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा एवं बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की अपील की गई। शाखा मंत्री नितिन शर्मा व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भारत सरकार को अविलंब न्यू पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को चालू करना चाहिए। 1 जनवरी 2004 से सेवा में आए सभी सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर नई पेंशन योजना में रखा गया है जिससे रेल कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा खतरे में है। अत: शाखा ललितपुर ने नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आर डी यादव जी के निर्देशन में उत्तर मध्य रेल की तमाम शाखाओं के क्षेत्र में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर विरोध प्रदर्शन व गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया है। ललितपुर क्षेत्र में तमाम स्टेशनों डिपो व यूनिटों पर पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में नितिन शर्मा, मनोज तिवारी, डी.के.चतुर्वेदी, शांतनु पुरोहित, सागर अग्निहोत्री, आरबी नायक, सुभाष कुमार, पप्पू कुमार, राजेंद्र पाल, सुधीर कुमार, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, संदीप कुमार, शिवशंकर सैनी सहित तमाम रेल कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने एकमत से एनपीएस गो बैक नारे के साथ गेट मीटिंग का समापन किया।

Today Warta