कमल सिंह
बांदा दिनांक 27.01.2023 को विद्यालय सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज केन-पथ बांदा की इण्टरमीडिएट की छात्रा स्नेहा भारद्वाज द्वारा यू0पी0 बोर्ड परीक्षा 2022, प्रदेश में नौंवा स्थान प्राप्त करनें पर माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देवी के द्वारा 1 लाख रूपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, टैबलेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली 04 छात्राओं प्रांजली साहू, सुभी अवस्थी, प्रतिभा पाल व शिवांगी सिंह को माननीय जिलाधिकारी व माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 21000 रूपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिससे आज दिनांक 28.01.2023 को सभी मेधावी छात्राएं अपने विद्यालय स0बा0वि0म0इ0का0, केन-पथ बांदा में जाकर प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता सिंह व आचार्या बहनों के साथ आर्शीवाद लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को आगे की शिक्षा में हमेशा स्थान प्राप्त करती रहें तथा लगन से अपने कैरियर को आगे बढ़ाते हुए अपने देश व समाज में नाम रोशन करें तथा वर्तमान के अध्ययनरत बोर्ड छात्राओं के मध्य ले जाकर अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त करनें के लिए आर्शीवाद दिया।

Today Warta