देश

national

आयुक्त आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय की बैठक सम्पन्न हुई

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



बांदा/ पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु कक्षा-6 में प्रेवश हेतु प्रेवश परीक्षा आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया। इन विद्यालयों में प्रेवश हेतु पजींकृत निर्माण श्रमिक जो कि कम से कम एक वर्ष पूर्व से पंजीकृत हों, उनके बच्चे जो कि कक्षा-5 में बेसिक शिक्षा व श्रम विद्यालयों में अध्ययनरत रहे हों की प्रेवश परीक्षा ली जायेगी। अटल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा-2023 जो कि माह अप्रैल, 2023 को प्रस्तावित है। बैठक में परीक्षा के आयोजन हेतु परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था, जिनमें सीसीटीवी, विद्युत, फर्नीचर, शौचालय, बाउन्ड्री वाॅल आदि की व्यवस्था हो, ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाये जाने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिये गये। बैठक में बताया गया कि जनपद बांदा में 09, हमीरपुर एवं महोबा में 5-5 तथा चित्रकूट जनपद में 3 परीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि श्रमिकों का विवरण पोर्टल uplmis.in पर फीड किया जायेगा। ऐसे निर्माण श्रमिक जो गत एक वर्ष में कम से कम 90 दिन विभिन्न श्रमिक कार्यों में कार्यरत रहे हों के बच्चे इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बैठक अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, उप श्रम आयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त निदेशक शिक्षा एवं सम्बन्धित समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।*

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'