कमल सिंह
बांदा/गौरा बाबा दर्शन करने गई युवती ने घुम्मा तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रशासन ने नगरपालिका की टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारी जनों में कोहराम मच गया। 9 फरवरी को युवती की बारात आनी थी। अतर्रा कस्बे के शिवपुरी निवासी राधा (20) पुत्री संतराम गिरी प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम दर्शन के लिए अपनी दोनों भाभियों के साथ गई थी । परिवारी जनों के अनुसार लौटते समय घुम्मा तालाब के पास से वह अचानक गायब हो गई । उन्होंने खोजबीन के बाद थाना पुलिस को सूचना दी । थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने पुलिस टीम के साथ जांच-पड़ताल व खोजबीन शुरु की। घुम्मा तालाब के पास मृतका के कपड़े व चप्पल मिले। परिवारी जनों ने शिनाख्त की।थाना पुलिस ने पालिका के सफाई कर्मियों की टीम के साथ लाश को पानी से निकाला। घटना से परिवारी जनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ अतर्रा जियाउद्दीन ने घटना की पुष्टि की । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के रहस्यमय तरीके से परिवारी जनों के बीच से गायब हो जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सहित नगर के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिवारी जनों की चुप्पी कुछ और इशारा कर रही है। घटना को लेकर सूत्रों की माने तो मृतका की शादी 9 फरवरी को थी। वह शादी के लिए तैयार नहीं थी इसलिए उसने यह कदम उठाया।

Today Warta