देश

national

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कल बनायी जायेगी मानव श्रृंखला

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क-सुरक्षा की भावना आम जनमानस में लाये जाने हेतु 05 जनवरी से 04 फरवरी 2023 तक सड़क-सुरक्षा माह मनाये जाने के दिए गये निर्देशों के अनुपालन में प्रमुख सचिव द्वारा सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रमों का विभागवार तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में स्थानीय बस स्टैण्ड पर ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा बस व टैक्सी चालकों के संगठन के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चालकों एवं परिचालकों को यात्रा के दौरान महिलाओं की समुचित सुरक्षा एवं सम्मान पूर्वक गन्तव्य स्थान तक यात्रा कराये जाने एवं वाहन में निर्धारित की गयी। महिला सीट पर सम्मान पूर्वक बैठाकर यात्रा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा बस स्टैण्ड पर महिला यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से जारी किए गये हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया। महिलाओ को किसी भी परिस्थितियो में सहायता हेतु हेल्प लाइन नम्बर-1090 डायल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। सभी चालकों-परिचालकों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया तथा निर्देशित किया गया कि वाहन को निर्धारित गति सीमा में संचालन करना एवं वाहन ओवर लोड लेकर संचालन न करें। नगर में संचालित ऑटोरिक्शा, ई.रिक्शा चालकों को खासतौर से रात्रि में महिलाओं की सुरक्षा का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व अपनाते हुए उनको गन्तव्य स्थान तक पहुँचाने हेतु निर्देशित किया गया, तथा परिवहन विभाग द्वारा दिए गये निर्धारित मार्गों पर वाहन का संचालन करना सुनिश्चित करेगें। अन्त में उपस्थित सभी चालकों, परिचालकों, बस, ऑटो रिक्शा स्वामियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी तथा 23 जनवरी 2023 को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के संबंध में आयोजित होने वाली मानव श्रृखंला में अधिक से अधिक भाग लिए जाने का आव्हान किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'