देश

national

श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीशनि अमावस्या महापर्व

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। शनिवार को न्याय के देवता भगवान श्रीशनि अमावस्या का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव से मनाया गया। तालाबपुरा बीच का बंध स्थित श्री श्री सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन के साथ भजन संध्या और भण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन में अनेकों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर में सुबह से तेल अभिषेक, शनि पूजन, शनि महायज्ञ, मंगल अर्जियों की गयी। सायं 5 बजे से प्रसिद्ध गायक रामकिशन द्वारा भजन संध्या का आयोजन व विशाल भण्डारा एवं रात्रि 9 बजे महाआरती हुई, महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान मंजीत सिंह परमार, अखिलेश शर्मा मोन्टी, गिरीश कुमार साहू, दामोदर पटेल, बब्लू अग्रवाल, भगवानदास कुशवाहा, जे.पी. कुशवाहा, शिशुपाल, योगेश कुशवाहा, अर्जुन रैकवार, रमेश कुशवाहा, हरगोविन्द पटेल, अशोक साहू, कौशल किशोर, वीरसिंह, सुरेशचन्द्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, पवन कुशवाहा, सोनू रैकवार, सचिन रैकवार सहित समिति के सभी सदस्यगण व भक्तगणो ने पर्व को धूमधाम से मनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मन्दिर के पुजारी मगनलाल कुशवाहा ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'