देश

national

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथिएवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रधानंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अमित तिवारी ने पीएमएसएमए पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए) की शुरूवात वर्ष 2016 में की गयी जिसका उद्देश्य था कि वर्तमान में मातृ मृत्यु दर के अनुसार राज्य में प्रतिवर्ष लगभग 14620 प्रसूताओं की मृत्यु हो रही है, जिसका मुख्य कारण प्रसूताओं की समय पर एएनसी जांच एवं उच्च खतरे वाली गर्भवती महिला का समय पर चिन्हीकरण एवं उपचार न हो पाना है। यदि प्रसूताओं को सभी एएनसी जांचें समय पर उपलब्ध हो जायें एवं एचआरपी चिन्हित कर उनका उपचार एवं नियमित फालोअप किया जाये तो राज्य की मातृ मुत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। लगभग 60 प्रतिशत मृत्युओं को मात्र उच्च जोखिम युक्त महिलाओं के चिन्हीकरण व पूर्व नियोजित सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने मात्र से रोका जा सकता है। प्रदेश में प्रसव पूर्व देखभाल एवं जटिलता वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान व प्रबन्धन को संस्थापित करने के लिये प्रत्येक माह की 09 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य इकाईयों पर एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की जॉच एवं उपचार किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक दिन सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर एचआरपी महिलाओं का निरन्तर फालोअप, चिकित्साधिकारी द्वारा जॉच व उपचार आवश्यक है जब तक कि उनका सुरक्षित संस्थागत प्रसव न हो जाये । अतएव एचआरपी महिला की 04 एएनसी जांचों के अतिरिक्त भी एएनसी जॉचें होती रहेंगी, जब तक उनका सुरक्षित प्रसव हो जाये। इसके पश्चात भी 42 दिनों तक आशाओं द्वारा एचबीएनसी के दौरान उन्हें फॉलोअप किया जाना है। इस कार्य में आशा, एएनएम चिकित्सकों सभी की अहम भूमिका होती है। इसके पश्चात जिला कार्यक्रम प्रबन्धक रजिया फिरोज अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि प्रधानंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए) के दिन इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक माह की 09 तारीख को समस्त गर्भवती महिलाओं को गर्भ की द्वितीय, तृतीय त्रैमास में राजकीय चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन कर कम से कम एक बार विशेषज्ञ अथवा एमबीबीएस चिकित्सक की देख-रेख में नि:शुल्क प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जॉचों एवं उपचार से आच्छादित किया जाता है जिससे सभी गर्भवती महिलाओं को एक ही स्थान पर समस्त प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जा सकें व सभी प्रकार की निशुल्क जाचें हो जायें जिससे समय रहते हुए उसका समय से इलाज हो सके व उस महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।इसके पश्चात मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता रविशंकर झा ने बताया कि मातृ मृत्यु का अहम कारण होता है उच्च खतरे वाली गर्भवती महिला की समय से जांच न हो पाना उनहोने बताया कि हाई रिस्क प्रेगनेन्सी से होने वाली मृत्यु के कारण कई हैं, जिनमें से प्रमुख कारण रक्त स्त्राव (एन्टी पार्टम/पोस्ट पार्टम), गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप, गम्भीर एनीमिया, पूर्व की गर्भावस्था की जटिलताएं, ओब्सट्रक्टेड लेबर (अटका हुआ प्रसव), अन्य चिकित्सीय बीमारियॉ जो गर्भावस्था में अनियन्त्रित हो जाये जैसे डायबिटीज, दिल की बीमारी, टी0बी मलेरिया आदि।
      जटिलता वाली गर्भवती महिलाआं की पहचान पूर्व की गर्भावस्थाओं या प्रसव का इतिहास, दो या उससे अधिक बार कच्चा बच्चा गिर गया हो (एवोर्शन), बच्चा पेट में मर गया हो या मरा हुआ हो या तुरन्त पैदा होते ही मर गया हो। कोई विकृत वाला बच्चा पैदा हुआ हो। प्रसव के दौरान या बाद में अत्यधिक खून चला हो। पहला प्रसव बड़े ऑपरेशन से हुआ हो। गर्भवती को पहल से कोई बीमारी हो, हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप), शकर की बीमारी (डायबिटीज) दिल की, गुर्दे की बीमारी टीबी, मिरगी आदि  पीलिया या लिवर की बीमारी हाईपोथायोराइड। वर्तमान गर्भावस्था में गम्भीर एनीमिया सात ग्राम हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर 140-90 से अधिक आडा, तिरछा, उल्टा बच्चा, चौथे महीने के बाद खून चलना एगर्भावस्था में डायबिटीज का पता चलना, एचआईव्ही, उपर्युक्त लक्षण पाये जाने पर उस महिला का इलाज और ए.एन.एम.व आशा द्वारा फोलोअप किया जाता है।इसके प्श्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के द्वारा अवार्ड की घोषणा की जिसमें जनपदों द्वारा ब्लॉक स्तर पर पी0एम0एस0एम0ए0 दिवसों के दौरान मुख्य लक्ष्य (इंडिकेटर) गर्भावस्था के द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास में प्रथम बार आने वाली सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापरक ए0एन0सी0 सेवाओं में आच्छादित करने वाली 03 स्वास्थ्य इकाइयों के चिकित्सा अधीक्षक।जिसमें प्रथम पुरूस्कार जि0म0चि0ललितपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को प्राप्त किया गया द्वितीय डा0 डा0छत्रपाल सीएचसी बिरधा तृतीय डा0शशांकसाहू सीएचसी बार को दिया गया एवं इसी प्रकार डा0आशू बजाज,डा0गनेन्इ्र सिह,डा0प्रेक्षा जैन को व 3 एल टी0 3 काउन्सलर 3ए.एन.एम.3आशा को मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकरी महोदय द्वारा पुरूस्कृत किया गया।अन्त मुख्यचिकित्सा अधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधप में कहा कि प्रधानंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी का महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिससे देश की मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है,इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करायें एवं जब भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम हो स्वास्थ्य विभाग हर अधिकारी व कार्यकर्ता वहां पर इस कार्यक्रम बारे में बतायें जिससे सभी को जानकारी हो सके और जनता को इस योजना का भरपूर लाभ मिल सके। अन्त में सभी पुरूस्कृत लोगों बधाइ देते हुए और अच्छा कार्य करने को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के अन्त में डीपीएम द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चित्सिाधिकारी डा.सौरभ सक्सेना, डबलूएचओ से एसएमओ डा.एस.एन. बघेल, डा.अशोक कुमार, डा.एम.पी.सिंह, डीसीपीएम गनेश, सुरेन्द्र गौरव जैन, ज्योति निरंजन एवं समस्त बीपीएम, बीसीपीएम आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'