देश

national

शिक्षक एमएलसी के सपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के हितार्थ कई महत्वपूर्ण फैसले किये गये, जिन पर जमीनी स्तर पर अमल भी किया गया। जिसका ही प्रतिफल है कि वित्तविहीन शिक्षकों को स्थायी मानदेय मिला था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बन्द कर दिया है। वहीं शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर स्थायी करने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही किया था। लेकिन सत्ता में आते ही सरकार द्वारा शिक्षक विरोधी नीतियों के चलते शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद से हटा दिया गया। इसके लिए शिक्षामित्र आज भी आंदोलनरत है। वहीं वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी समाजवादी पार्टी सदैव संघर्ष करती रही है। यह बात समाजवादी पार्टी से इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन में प्रत्याशी डा.एस.पी.सिंह पटेल के समर्थन में प्रथम वरीयता दिये जाने का आह्वान करते हुये स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव ने कही। उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं वित्तविहीन के संयुक्त प्रत्याशी डा.एसपी सिंह पटेल को प्रथम वरीयता मत देने की अपील की गई। वहीं सपा संरक्षक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव द्वारा किए गए शिक्षकों एवं वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कार्य भी सभी को बताएं समाजवादी सरकार में ही शिक्षक एवं शिक्षा का भविष्य अच्छा रहा है और रहेगा। विभिन्न कालेजों में मां अहिल्याबाई इंटर कॉलेज, श्रीगिरिराजजी इंटर कॉलेज, केपीएस डिग्री कॉलेज, एमएसडी महाविद्यालय जाखलौन, बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन, मां शारदा इंटर कॉलेज आजादपुरा में संपर्क अभियान में जिला प्रभारी विजय सिंह यादव स्नातक विधायक प्रतिनिधि/ नि.जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, जिला उपाध्यक्ष परवेज इकबाल के साथ सभी अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'