इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि : राज्यमंत्री
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारी
ललितपुर। समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि! यह बात राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने किसान इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच इस संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश संस्कृति और परंपराओं के अनुकरण का देश है। हमारे देश में गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए, जैसी परंपरा का अनुकरण करने वाले नागरिकों का विकास कर एक सुसंस्कृत शब्द और विकसित राष्ट्र का निर्माण हम लोगों को करना है। अपने जनसंपर्क दौरान के अभियान उन्होंने सैदपुर के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग खूब मेहनत से अपनी पढ़ाई करें और ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अध्ययन कर अधिक से अधिक अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो यही शुभकामना है। राज्यमंत्री मनोहरलाल ने किसान इंटर कॉलेज बिरधा, मायादेवी आवासीय विद्यालय बिरधा, सोनेलाल पटेल महाविद्यालय विरधा एमएसडी महाविद्यालय पाली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज पाली, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, के अध्यापकों के बीच जाकर झांसी प्रयागराज सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के समर्थन में शिक्षकों से प्रथम वरीयता मत देने की अपील की इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिराम निरंजन किसान इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राजकुमार शर्मा धर्मेन्द्र चौहान, आशीष चौरसिया सुनील नामदेव मनोज चौरसिया मोनू राय कालका प्रसाद अवस्थी, नरेंद्र ताम्रकार, गौरव पाराशर, करुणाकर शर्मा, राम नारायण मिश्र, रोहित यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान तालबेहट में सदर विधायक रामरातन कुशवाहा व नगर में पूर्व पालिका अध्यक्षय सुभाष ने तुफानी जनसंपर्क किया। तालबेहट क्षेत्र के विभिन्न कॉलेज एवं विद्यालयों में अध्यापक जनों से मिलकर इलाहबाद-झाँसी शिक्षक पद हेतु भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष हरी सिंह बुंदेला, तालबेहट क्षेत्र के संजोयक गुडडू अग्निहोत्री, सुशील, शैलेन्द्र सिंह परमार, विजय मिश्रा, विजय परिहार, शैलेन्द्र रावत जी पुरुषोतम कुशवाहा, आशुतोष एवं पार्टी के कार्यकर्ता तालबेहट क्षेत्र में उपस्थित रहे। वही नगर क्षेत्र में पूर्व नगर पालिका अध्यक्षय सुभाष जयसवाल ने आज भाजपा के शिक्षक विधायक पद के अधिकृत प्रत्याशी डा.बाबूलाल तिवारी के समर्थन में माँ शारदा इंटर कालेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर, नगरपालिका इंटर कालेज, इंटर कॉलेज, सुधासागर इंटर कॉलेज ठाकुर रघुवीर सिंह शिक्षा महाविद्यालय सरदार पटेल इंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कॉलेज में जाकर संपर्क किया और प्रथम वरीयता मत देने का निवेदन किया। साथ में सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, छक्की लाल साहू, रविशंकर राठौर पूर्व पार्षद, राजेंद्र अचार्य, जितेंद्र वैध, सजन सिंह के साथ केदार नाथ तिवारी प्रांतीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ व पूर्व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद खरे जी साथ रहे।

Today Warta