इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक संपन्न, हुयी कई बिन्दुओं पर चर्चा
ललितपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी फरवरी माह में व्यापार मंडल व्यापारियों के द्वारा संगठन की सक्रियता और मजबूती, संगठन की सदस्यता, 2022 में जीएसटी विभाग द्वारा डाले गये छापे, व्यापार मंडल के निष्क्रिय संगठन की इकाइयों को पुनर्जीवित करने आदि प्रमुख विन्दुओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि विभिन्न व्यापारियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराये जाने का प्रयास भविष्य में जारी रहेगा। आज की इस बैठक में उपस्थित जिला उधोग केंद्र के जीएम डीआईसी विमल दिवेदी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद में नये उधोग लगाने के सम्बन्ध में जारी की गई उद्योग नीति 2022 पर विस्तार जानकारी देते हुऐ व्यापारियों से जनपद में नये-नये उद्योग लगाने का आव्हान किया। अयोजित बेठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुये मड़ावरा के बाजार में फैली अतिक्रमण की व्यवस्था, जीएसटी विभाग द्वारा ग्रेनाइट उधोग के वाहनों को अनावश्यक रूप से रोक कर जबरन उनसे पेनाल्टी जमा कराने, चंदेरा इंड्रस्टीज में स्वतंत्र सबस्टेशन बनाकर विद्युत आदि अनेक समस्याओं को उठाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इन समस्याओं का निरकारण कराने का आश्वासन दिया गया। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये महेंद्र मयूर ने कहा कि वर्ष 2023 को व्यापारी समाज स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर को दीपोत्सव के द्वारा की गई। फरवरी माह में प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापार मंडल व्यापारी के द्वार पहुंचेगा। जिसमे 50वर्ष की उपलब्धि एवं संघर्ष और सहादत से सम्बंधित पर्चे-पोस्टर व्यापारियों को उपलब्ध कराए जायेंगे। मार्च माह में होली के उपरांत सम्पूर्ण प्रदेश में एक व्यापारी यात्रा सहारनपुर से प्रदेश पदाधिकारीयों के नेतृत्व में शुरू होगी। जो अप्रेल माह में ललितपुर पहुंचेगी। जिसकी भब्य अगवानी झररघाट से की जाएगी। इसके लिए एक भब्य कार्यक्रम नगर ललितपुर में आयोजित किया जायेगा। यह यात्रा विभिन्न कस्बो में घूमते हुये टीकमगढ़ होते हुये महोबा पहुंचेगी। टीकमगढ़ में बस स्टैंड पर यात्रा की भव्य अगवानी की जाएगी। व्यापारी नेताओ ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा जो छापे मारी के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापारियों का प्रदेश सरकार के इशारे पर जो उत्पीडऩ किया। उसको बंद कराने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में मुकुंद मिश्रा ने नेतृत्व में आंदोलन के कार्यक्रम प्रभाबी रूप से किये गये। जिसके परिणाम स्वरूप सरकार को अपने निर्णय को बापस लेने के लिये विवश होना पड़ा। जो व्यापारी समाज की बड़ी जीत है। वक्ताओं कहा कि व्यापारी समाज को एक जुट रहकर संगठित रहकर व्यापारियों के हितों को लेकर संघर्ष और सहयोग करने की जरूरत है।अंत मे व्यापारियों से 2फरवरी को चित्रकूट में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चलने की अपील की गई। बैठक में नवीन सिंघई, लखन अग्रवाल, अशोक अनौरा, महेश सतभैया, अनिल जैन, महेश जैन, डा.पीतम सराफ, अखिलेश चौधरी, सतीश जैन, मज्जू सोनी, सेवाराम चौधरी, सुरेश अग्रवाल, गौरव जैन टोनू, दीपक सोनी, संजीव कप्तान, अरविंद, ज्ञानप्रकाश, मनोज, रामप्रसाद साहू, मु.नईम, संजय खन्ना, प्रियंक सराफ, संतोष साहू, हरीश सिंघई, अविनाश विक्की, पदम जैन, राहुल जैन, राजीव राजा, विजय कटपीस, राजीव चौधरी, अवनीश, जयनारायण शर्मा, राजीव सिंघई, शब्बीर खान मंसूरी, सुबोध मोदी, घनश्यामदास कुशवाहा, रामकोटि तांत्रिक, प्रदीप खिरिया, वीरेंद्र सिंह, प्रजल जैन, पंचमलाल जैन, अरविंद जैन, वीरेंद्र जैन, रंजीत साहू, रानूराजा चौहान, गौरव गुप्ता, सूरजप्रकाश, ज्वाला प्रसाद, राजीव चौधरी,अखिलेश जैन, रमाकांत तिवारी, नितेश राठौर, सर्वेश भानु, धर्मेश जैन, प्रकाश जैन, सुनील जैन, विजय जैन, अनुराग जैन, मनोज जैन, शेर सिंह तोमर, दीपक सिंघई, प्रदीप चौधरी, गजेंद्र सिंह बुंदेला, चंद्रपाल सिंह, कैलाश नांगल, जागेश्वर प्रसाद साहू, दिनेश कुमार साहू, पवन कुमार तिवारी, मनीष जैन, पवन सिंह यादव, पवन जैन, पुष्पेंद्र जैन, बृजेंद्र साहू, चक्रेश जैन, दिनेश नायक, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार जैन, अमित कुमार जैन, सुमत जैन, राजीव कुमार सुडेले, राहुल मोदी, राजवीर सिंह, पवन कुमार जैन, इमरान खान, सुनील कुमार सिंघई सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।