देश

national

धूमधाम से मनाया गया सावित्री बाई फुले का जन्मदिन

Tuesday, January 3, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

करारी,कौशाम्बी। सदर तहसील के बरलहा गांव के बिंदास नगर मोहल्ले में मंगलवार को 19वीं सदी की महान समाज सुधारिका,देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती समारोह बड़े धूमधाम से पूर्व ग्राम प्रधान के अगुवाई में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूवात सर्वप्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले के जीवन के संघर्षों का मंचन के माध्यम से सजीव चित्रण किया। साथ ही तमाम सामाजिक बुद्धजीवियों ने सावित्री बाई फुले के जीवन से जुड़े तमाम संघर्षों का व्याख्यान किया। इस दौरान सुनील चैधरी ने कहा कि सावित्री बाई फुले महिलाओं के लिए प्रथम स्कूल खोलकर उनके लिए शिक्षा का द्वार खोला था। उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा को वास्तविक गहना बताया है। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं,छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'