देश

national

जेबी पब्लिक अकादमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। राजघाट रोड़ स्थित ग्राम ग्राम थनवारा में जेबी पब्लिक अकादमी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में 74वां गणतंत्र दिवस एवं बसन्त पचमी का पर्व बड़ी श्रद्धा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के स्टाफ द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया एवं मॉ सरस्वती एवं भारत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रबंधक अरविंद कुमार ने भारत के अक्षुण्ण गणतंत्र के लिए प्रार्थना की व सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी साथ ही ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान हुआ व झंडा गीत भी गाया गया। छात्र-छात्राओं ने नारा लगाया उसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकुमारी ने अपने भाषण में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी व उसकी सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। किसी भी विद्यालय के लिए यह बहुत ही गर्व का क्षण होता है जब उनके ही विद्यालय से पढ़ें छात्र-छात्राएं देश-विदेश में अपना नाम रोशन करते हैं व साथ ही साथ विद्यालय का मान भी बढ़ाते हैं। प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य का संविधान लागू हुआ। जो कि 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के चंद्रशेखर कुशवाहा व नरेंद्र कुमार पंथ ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की अनेक सिंह, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, ग्रामवासी के साथ अभिभावक सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'