देश

national

सेफ ड्राइविंग का ऑन लाइन प्रशिक्षण दिया

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क-सुरक्षा की भावना आम जनमानस में लाये जाने हेतु 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक सड़क-सुरक्षा माह मनाये जाने के दिए गये निर्देशों के अनुपालन में तिथिवार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में समस्त विभागों के प्रशिक्षणार्थियों को यूनाइटेड वे मुम्बई द्वारा सेफ ड्राइविंग का ऑन लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सेफ ड्राइविंग के संबंध में सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सूचनाओं से अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 27 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया जिन्हें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एस.एल.गौड़ द्वारा वाहन के संचालन के पूर्व वाहन की यांत्रिक स्थितियों की जांच किए जाने के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया तथा सुरक्षित तरीके से वाहन के संचालन किए जाने की अपील की गयी, तथा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का जगदीश प्रसाद क.लि. द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'