राजीव कुमार जैन रानू
मड़ावरा/ललितपुर। समाज की सर्व सम्मति से रजक समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ रविवार को संत गाडगे धर्मशाला में रजक समाज की एक बैठक संपन्न हुई इसकी अध्यक्षता श्री गनेश प्रसाद अध्यक्ष संत गाडगे समिति ने की बैठक में 23 फरवरी 2023 को संत गाडगे महाराज के जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
इसके उपरांत रजक समाज जनपद ललितपुर के सर्वसम्मति से निर्विरोध श्री संतोष कुमार रजक रजवारा को समाज का जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया एवं युवा जिलाध्यक्ष नीतेश राज व जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ,नगर अध्यक्ष रविकांत, ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा जगदीश रजक बाबा ,ब्लाक बिरधा अध्यक्ष रामस्वरूप रजक, ब्लाक महरौनी अध्यक्ष खेमचंद पाली, तहसील नगर अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार ,युवा ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा रामकुमार पत्रकार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा कल्लू रजक, युवा ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी सुनील रजक ,युवा ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा संजय आलापुर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष तालबेहट हर्ष बौलारी निर्विरोध चुने गए साथ ही संरक्षक मंडल में श्री बंशीधर श्रीवास पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गया प्रसाद अध्यापक, श्री मुन्ना लाल रजक विरधा, श्री गोपाल दास रजक, श्री महेंद्र बाबू जी, श्री जाहर सिंह , को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

Today Warta