देश

national

भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत का किया आयोजन

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta




प्रदीप पाल

बदायूँ। जनपद बदायूं के बिसौली तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत का आयोजन किया जिसमें किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान कराने हेतु उप जिलाधिकारी बिसौली को 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है साथी समाधान ना होने पर विशाल महापंचायत का ऐलान किया है ।

.हम आपको बता दें कि बिसौली तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में निर्णय लिया गया कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा वही महापंचायत में किसानों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था किसान यूनियन की तरफ से की गई है किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी बिसौली ज्योति शर्मा को ज्ञापन सौंपा है साथ ही 15 दिन का समय भी दिया गया है की अगर 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल महापंचायत का आयोजन बिसौली तहसील परिसर में किया जाएगा वही प्रदेश प्रमुख महासचिव भाकियू ने बताया कि खाद पर कालाबाजारी होती है और किसानों को यूरिया के कट्टा के साथ रासायनिक दबाएं सौंपी जाती है जोकि गलत है और बताया कि लगातार आवारा गोवंश की वजह से किसानों की खेती चौपट हो चुकी है सारी रात इस भीषण ठंड में किसानो को खेत पर पहरा देना पड़ता है लेकिन उसके बावजूद भी आवारा गोवंश जब खेत में घुस जाए मैं चौपट कर देते हैं वही उप जिला अधिकारी बिसौली ने बताया कि आवारा गोवंश के लिए तहसील क्षेत्र में 48 गो आश्रय स्थल संचालित है और 16 नए गो आश्रय स्थल चिन्हित किए गए जल्द रही उनको भी संचालित किया जाएगा 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'