राजीव कुमार जैन रानू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा संदेश यात्रा निकाली गई, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
सड़कों पर फैली गंदगी को देखकर,ABVP ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की
पाली/ललितपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गुरुवार को नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं राजनैतिक पार्टी व सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।
विवेकानंद के बताए मार्ग से ही विश्वगुरु बन सकता भारत।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा संदेश यात्रा निकाली गई। जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली से यात्रा का शुभारंभ प्रधानाचार्य के एल चौधरी ,राम कुमार चौरसिया चेयरमैन पाली ,पुनीत चौरसिया मंडल अध्यक्ष भाजपा, देवेंद्र कौशिक खंड कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,आशीष चौरसिया सुहानी कंप्यूटर पाली , पुष्पेंद्र चौरसिया पत्रकार , मोनू राय पत्रकार द्वारा युवा संदेश यात्रा को हरी झंडी दी गई। यात्रा बस स्टैंड, मैन मार्केट, गांधी चौक होते हुए राव साहब मोहल्ला नगर पंचायत पाली से होते हुए छत्रपति शिवाजी MSD महाविद्यालय पाली पर संदेश यात्रा का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आई अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद कानपुर प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू जी, जिला संयोजक महेंद्र कुमार जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमन प्रताप सोलंकी जी, MSD महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य जी, कमलेश चौरसिया, मनीष तिवारी, रानू दुबे, सूर्यांश बुंदेला, राजदीप बुंदेला, हेमंत सोनी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इन सभी का आभार व्यक्त करने हेतु कार्यक्रम संयोजक प्रमुख राघवेंद्र विश्वकर्मा ने सभी महाविद्यालयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला परिषद इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, श्री महावीर इण्टर कालेज, एम एस डी के छात्र-छात्राओं का धन्यवाद व्यक्त किया। एक 12 साल का लड़का दीप चौरसिया स्वामी विवेकानंद का स्वरूप धारण किए नगर में भ्रमण किया। सभी कार्यक्रम में आए एवं सभी शिक्षक गण एवं नगर मैं संदेश यात्रा के दौरान नगर वासियों द्वारा जो प्रेम एवं फूल बरसाए गए। कार्यक्रम में नगर काई पाली द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र विश्वकर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख देवेंद्र प्रजापति, तहसील संयोजक पारुल चौरसिया, तहसील सह संयोजक वंदना चौरसिया, नगर मंत्री सुनील चौधरी, नगर अध्यक्ष करुणाकर शर्मा, नगर से मंत्री रवि झा, स्वाति चौरसिया, नीतू चौरसिया, मुस्कान, राष्ट्रीय कला मंच स्वाति चौरसिया, राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक अर्चना चौरसिया, एस एफ डी प्रमुख एस एफ डी प्रमुख नेहा, खेल आयाम प्रमुख संध्या, एसएफएस प्रमुख शिवानी यादव, संध्या चौरसिया, नगर कार्यकारिणी सदस्य वेद तिवारी, बानी तिवारी, दीप चौरसिया, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अनीता, भावना, निधि, खुशबू, टिंकल, अभिषेक, सोनू, जय सिंह, रामगोपाल, लता, दीपक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पाली सड़कों पर गंदगी को देखकर ABVP ने नगर पंचायत के खिलाफ की नारेबाजी
युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली इकाई द्वारा नगर में युवा जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। नगर की सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर को देखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली इकाई भड़क गई। वहीं पर नगर पंचायत पाली के खिलाफ नारेबाजी करना आरम्भ कर दिया। जो नगर में एक मुद्दा बना हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत के प्रति की तरह-तरह की चर्चाएं।

Today Warta