इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं शिक्षकों के साथ प्रयागराज झांसी खण्ड शिक्षक विधायक क्षेत्र के प्रत्याशी डा.बाबूलाल तिवारी के समर्थन में ललितपुर में विभिन्न विद्यालयों में सघन जनसंपर्क किया गया। सबसे पहले नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय, दीपचंद महाविद्यालय, श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज, पी.एन. इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाचार्यों के साथ साथ वहां के शिक्षकों से भी जनसंपर्क किया गया और बाबूलाल तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। शिक्षक मतदाताओं से बात करते हुए राजमंत्री ने भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि डा.बाबूलाल तिवारी जुझारू एवं संघर्षशील व्यक्ति है। उन्होंने झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में अध्ययन किया फिर वहां के छात्र संघ के अध्यक्ष बने फिर वही टीचर बने उसके बाद वहां प्रधानाचार्य बने। उनका जीवन संघर्षमय जीवन रहा जो सदा जनहित में संघर्ष करते रहे। छात्रों हेतु वे संघर्ष करते रहे तो कभी बूटा के माध्यम से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के टीचरों के हित में भी संघर्ष करते रहे। बुंदेलखंड के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे और बुंदेलखंड में शिक्षा की अलख भी जगाते रहे। उन्होंने बुंदेलखंड में कई डिग्री कॉलेज, विधि महाविद्यालय खोलकर यहां के छात्रों को आगे बढऩे में महती भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डा.बाबूलाल तिवारी के जीतने के बाद सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड., एमएलसी तथा सांसद और विजयी होते हैं तो बाबूलाल तिवारी को साथ लेकर लगातार यहां के शिक्षकों और शिक्षा के लिए योगी के पास में अपनी मांगे रखेंगे और उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे। नेहरू महाविद्यालय के प्रबंधक और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा की शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के वजह से शिक्षकों की समस्याओं से भलीभांति अवगत है और डा.बाबूलाल तिवारी के जीतने के बाद बे शिक्षकों की समस्त समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे। इस चुनाव के जिला संयोजक हरिराम निरंजन ने कहा की चुनाव तो हम लोग जीत ही रहे हैं लेकिन हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह जीत हमारी एक तरफा हो। ताकि सारे उत्तर प्रदेश को इस विजय की खबर लग सके और हम शिक्षा क्षेत्र में और आगे बढ़ सके। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री केदारनाथ तिवारी ने शिक्षकों से आव्हान किया कि वे खुद निरंतर संघ के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहे हैं और बाबूलाल तिवारी के जीतने के बाद वह शिक्षकों की सभी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर गुरुदीन महाविद्यालय के प्रबंधक सौरव यादव, दीपचंद महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश जैन ने भी अपने अध्यापकों की डा.बाबूलाल तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर राज्यमंत्री के साथ बब्बूराजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुरु, विलास पटैरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, जय बुंदेलखंड कॉलेज प्राचार्य दिनेश बाबू गौतम, जिला मंत्री गौरव चौधरी, रूपेश साहू, जगभान सिंह राजपूत एड., सुजान कुशवाहा, जितेंद्र वैद्य, बंशीधर श्रीवास, राजेश लिटौरिया, राहुल, राजीव, मोहम्मद आसिफ, जावेद, बृजेश कुशवाहा, संदीप सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे।

Today Warta