देश

national

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

माई छोटा स्कूल व श्रीबीएन कान्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया

ललितपुर। आजादपुरा तृतीय स्थित माइ छोटा स्कूल व श्रीबीएन कान्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के प्रबंधक अशोक सेन ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसकी तैयारी में सभी बच्चे एवं शिक्षक गण पिछले 10 दिनों  से लगे हुए थे। इस कार्यक्रम में भाषण वाद विवाद नृत्य नाटक का मंचन किया गया। मंच संचालन रोशनी कुशवाहा शिक्षिका ने किया। छोटे-छोटे बच्चों के मनमोहक नृत्य को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। ओ देश मेरे जैसे नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया इतनी छोटी सी उम्र में बच्चे जिस आत्मविश्वास से परिपूर्ण थे वह देखते ही बन रहा था जहां मंच पर खड़े होना बड़े-बड़े लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है वही छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे के ताल से ताल मिला कर एक दूसरे का भरपूर साथ देते हुए मस्ती में आनंद उठाते हुए नित्य कर रहे थे जो कि वाकई काबिले तारीफ था। कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आज के बदलते दौर में जहां बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक सजग हो रहे हैं लेकिन फिर भी एक डर हमेशा मन में बना रहता है जिससे निपटने के लिए जरूरी है कि छोटी उम्र से ही बालिकाओं में आत्मरक्षा के गुण सिखाई जाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका आराधना शर्मा ने कहां की प्रत्येक बच्चे को अपने देश के इतिहास पर गर्व होना चाहिए। हमारे देश के संविधान का सम्मान होना चाहिए उन्हें अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं अत: ऐसे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि हम बच्चों के मनोबल को बढ़ाएं जिस से उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि हो सके। इस दौरान शिवांशु, रोशनी, चाहत, प्रियंका, रानी कुशवाहा, स्नेहा, अंजलि, मोहिनी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी देवेंद्र साहू पत्रकार रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'