देश

national

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप जनपद में बल्कड्रग पार्क बनेगा

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



बल्कड्रग पार्क की स्थापना से क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा

जनपद के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे

बल्कड्रग पार्क के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को मिलेगा काम

दो हजार एकड़ भूमि पर स्थापित होगा बल्कड्रग पार्क : सलाहकार सीएम

शासन की टीम द्वारा सैदपुर क्षेत्र में चिन्हित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया गया

ललितपुर। मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, खाद्य सुरक्षा सलाहकार डा.जी.एन. सिंह, प्रतिनिधि गिरीश कुमार शाक्य, यूपी सीडा (आगरा से), डॉ.लाल कृष्ण, सीईओ विशाखा फार्मेसी ललितपुर (+1), सुमित गोयल, फार्मा उद्योगपति, हेमेन्द्र, (नोयडा से) असिस्टेंट डायरेक्टर डायरेक्टेट ऑफ एनवॉयरमेंट, मुकेश पालीवाल, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देवयानी दुबे, अमित गोयल, साला एक्सपोर्ट्स लिमिटेड गाजियाबाद, मनेज तोमर ने सैदपुर, ललितपुर में प्रस्तावित बल्क ड्रग फार्मा पार्क का संयुक्त भ्रमण किया। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, उप जिलाधिकारी मड़ावरा संजय कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फार्मा पार्क का निरीक्षण करने आये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनपद में बल्कड्रग पार्क बने, बल्कड्रग पार्क की स्थापना से क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा, जनपद के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ ही बल्कड्रग पार्क के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को भरपूर काम मिलेगा। शासन की टीम द्वारा सैदपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी ली, मुख्य रुप से बिजली एवं पानी की उपलब्धता के बारे में पूछा गया। स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र कार्यालय सैदपुर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रत्येक विभाग से उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में जानकारी ली, इस सम्बंध में उपस्थित विद्युत, सिंचाई, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण, प्रदूषण, कृषि विभाग, मिट्टी की गुणवत्ता/प्रकृति, जल भराव की स्थिति, जमीन की उपलब्धता, सड़क, रेलवे एवं एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर सम्बंधित विभागों द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान एवं समीक्षा बैठक में शासन से आये उच्चाधिकारियों को जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है, बल्कड्रग पार्क के निर्माण में सभी विभाग अपनी-अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस सम्बंध में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों द्वारा सलाहकार से भेंट कर बल्कड्रग पार्क की स्थापना के लिए आभार प्रकट किया गया। साथ ही इस बात के लिए भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के किसानों द्वारा किसी भी प्रकार से आपत्ति नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्युत, सिंचाई के अधीक्षण अभियंता, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके पाण्डेय, तहसीलदार, अधीक्षक राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र कार्यालय सैदपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'