सुरेश कुमावत
दांतारामगढ़ । दांता नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 के गोरीशंकर टांक ( सैनी ) ठेकेदार ने अपने पुत्र राहुल की शादी हर्ष निवासी सीताराम काम्मा की पुत्री सुमन के साथ बीना दहेज की। गोरीशंकर ने अपने पुत्र की शादी में माली सैनी समाज मे दुसरी बार मिशाल कायम करते हुए बीना दहेज के व बाटका में नारियल व एक रुपया शगुन लेकर अपने पुत्र की शादी की। सालभर पहले भी गोरीशंकर ने अपनी पुत्री रविना की शादी भी बीना दहेज के की थी ।
गोरीशंकर ने बताया की मेरे परिवार व समाज में दुसरी बार मेनें बीना दहेज व पैसों के शादी की है ,ताकी अन्य समाज के लोग भी इसे प्रेरणा लेकर इस मंहगाई के जमाने में शादीयों में फिजूलखर्ची ना कर बीना दहेज के शादी कर बेटियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करेगें।

Today Warta