देश

national

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

आउट सोर्सिंग कर्मियों ने ईओ पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

वेतन मांगने पर काम से हटाने का भी आरोप, डीएम को भेजा ज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद में आउट सोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मचारियों ने लामबंद होकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने और वेतन मांगने पर काम से हटा देने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन ना मिलने पर जिलाधिकारी को वेतन मांग हेतु ज्ञापन दिया था। जिससे अधिशासी अधिकारी भड़क गयें। आरोप लगाया कि डीएम को ज्ञापन देने से अधिशाषी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज की गई और कहा गया कि तुम लोग ज्यादा नेता बनते हो अब तुम जिलाधिकारी के पास जाओं और वहीं आपको काम पर लगायेगें। अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्य से हटा दिया गया है और उसके द्वारा कहा गया कि जहां जाना है चले जाओं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कार्यवाही किये जाने पर किसी भी सरकारी अभिलेखो के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गयी। जिससे आउट सोर्सिंग कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान है। कर्मचारियों ने डीएम से अधिशासी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर न्याय दिलाते हुये पुन: आउटसोर्सिंग के पद पर रखे जाने हेतु आदेश पारित करने की मांग उठाते हुये अन्यथा की स्थिति में 24 घंटे बाद घंटाघर प्रांगण में धरना प्रदर्शन करते हुये उक्त अधिकारी का पुतला दहन करेगें। जिसकी जिम्मेदारी जिला शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय मिथुन चौहान, अमन, आयुष, सौरभ धौलपुरिया, अभिलाष, अभय करौसिया, राही धौलपुरिया, आदर्श करौसिया, अंकित, अरूण अंकित के अलावा अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'