इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
डीएम को शिकायती पत्र भेजकर उठायी कार्यवाही की मांग
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजवारा निवासी धर्मवीर पुत्र खुमान रैकवार ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उसका पैतृक मकान स्थित ग्राम रजवारा में है। जिसके पूरब में रास्ता, पश्चिम मे पुनू व छक्कीलाल का खेत। उत्तर में— कामता ढीमर का मकान है और दक्षिण में पीरज ढीमर का मकान है। बताया कि मकान के आधे उत्तरी भाग पर उसका भतीजा अभिमन्यु मकान बनाये है और दक्षिणी भाग खण्डहर है। मेरे पिता व चाथा छलौने का उक्त पूरा मकान था, छलौने ने अपने हक का आधा हिस्सा मुझे बसीयत किया था और मेरे पिता की मृत्यु के पश्चात हम चार भाईयों क्रमश: बालकिश, स्व. मनोहर व धीरज और वह स्वयं धर्मसिंह को बराबर-बराबर हिस्सा पिता के हक में से मिला था। इस प्रकार प्रार्थी का 6/16 भाग है। कि मौके पर धीरज जिसका कि 2/16 भाग है यह जबरन मेरे हक व हिस्से की पूरी जगह पर मकान बनाने के लिये नीव खोदने के लिये आज प्रयत्न कर रहा था। मैने आज रोका तो धीरज और धीरज की पत्नि जमना बाई व उनके दोनों पुत्र संतोष व शोभाराम ने मुझे गाली गलौच देकर व मारने पर आमदा होकर मौके से भगा दिया और कहा कि रोकने आये तो जान से मार देंगे कि इन लोगों के मारने के लिये आमदा होते देख प्रार्थी अपनी जान बचाकर वहां से भागा और श्रीमान के समक्ष यह आवेदन पेश करता है। उक्त लोग बहुत दिनों से जबरन कब्जा करने की फिराक में चले आ रहे हैं। सन 2015 में भी मकान छीनने व तोड़ फोड़ की थी और गाली गलाब की थी व मारपीट की थी जिसके बादत मेरी मां श्रीमति हल्की बाई ने थाना कोतवाली ललितपुर में 13 फरवरी 2015 ई0 को प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। पीडि़त पक्ष ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही कर जानमाल की सुरक्षा कराये जाने की मांग उठायी है।

Today Warta