देश

national

सी.ए. बनकर राहुल यादव ने किया जिले का नाम रौशन

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। जनपद के प्रतिष्ठित परिवार से सुसंस्कारवान शिक्षा ग्रहण करते हुये चाटर्ड एकाउण्टेंट बनकर राहुल यादव ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। राहुल यादव के सी.ए. बनने पर जहां एक ओर शहरवासियों ने खुशी का इजहार किया है, तो वहीं राहुल यादव ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व परिजनों को दिया है। बताते चलें कि राहुल यादव इन्द्रप्रस्थ परिवार से हैं। समाजसेवी तिलक यादव एड. के भतीजे और महेन्द्र सिंह यादव के सुपुत्र राहुल यादव ने प्रारंभिक शिक्षा यहीं से ग्रहण की। तदोपरान्त हाईस्कूल विशभ स्कूल पूना से पूरी की। इण्टरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर सरदार दस्तू कॉलेज पूना से ग्रेजुएशन करने के लिए वह सिम्वायसिंह कॉलेज पूना पहुंचे, जहां उन्होंने बी.कॉम की शिक्षा ग्रहण की और अच्छे प्रतिशत से ग्रेजुएशन प्राप्त की। इसके बाद राहुल यादव ने इन्स्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड एकाउंटेंस ऑफ इण्डिया की पुणे ब्रांच से सफलता पूर्वक पूरा किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'