देश

national

बुन्देलखण्ड से भेदभाव समाप्त करो : रघु ठाकुर

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

समस्याओं के खिलाफ बारह सूत्रीय मांग पत्र केन्द्र सरकार को सौंपेगा बीएनएम

ललितपुर। बुन्देलखण्ड नागरिक मोचों के संरक्षक रघु ठाकुर ने मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि आजादी के बाद से देश की सरकारें बुन्देलखण्ड के साथ भेदभाव करती रही है। आजादी के पहले अंग्रेजो ने बुन्देलखण्ड को पीछे रखा, क्योंकि बुन्देलखण्ड अंचल के क्रान्तिकारियों में सदैव अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और बाद में महात्मा गांधी के आन्दोलन मे बुन्देलखण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। आजादी के बाद बुन्देलखण्ड का राजनैतिक नेतृत्व कुछ दलीय सीमाओं के कारण कुछ अपनी कमजोरियों के कारण केन्द्र और राज्य सरकारों से न्याय के लिये नहीं टकरा सके। सरकारों के वित्तीय संस्थान बड़े और प्रभावी क्षेत्र के इर्द गिर्द सिमट गये और यही बुंदेलखण्ड के पिछड़ेपन और गरीबी की कहानी है। पिछले एक दशक से लगातार बुन्देलखण्ड नागरिक मोर्चा क्षेत्रीय न्याय और अपने अधिकारी को पाने के लिये संघर्ष कर रहा है। जिसमें बुदेलखण्ड की जनता जन प्रतिनिधियो राजनैतिक सामाजिक संगठनों का सहयोग मिलता रहा है और इसके लिये मोर्चा सभी को धन्यवाद देता है। मोर्चे के संघर्ष के परिणामस्वरूप अंचल को रेल सुविधाये, पर्यटन और सिंचाई के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय सफलतायें मिली है जो सर्वविधित हैं। परन्तु अभी विकास की लम्बी यात्रा बाकी है। बुन्देलखण्ड नागरिक मोर्चा प्रतिवर्ष दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर आन्दोलन धरना करता रहा है। सरकारों के बन्द दरवाजों तक जन सन्देश पहुँचाने का प्रयास करता रहा है। पिछले वर्ष 2020-21 के साल कोरोना 2021-22 आधा साल कोरीना बदिशा में बीत गया और दिल्ली जाने के सारे साधन लगभग बन्द रहे। अब देश काफी हद तक कोसना मुक्त हुआ है बंदिश खुली है। और अब मार्च ने अपनी बैठक में तय किया है कि आगामी 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर मोर्चा एक दिवसीय धरना देगा। 28 फरवरी 2023 को देश का आम बजट आना प्रस्तावित है और इसलिये बजट के पहले यह धरना महत्वपूर्ण होगा। मोर्च का प्रतिनिधि मंडल अपनी निम्नलिखित मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, रेल मंत्री, पर्यटन मंत्री और अन्य संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन देगा। मांगों को लेकर उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड अंचल की दो महान विभूतियों डा.हरीसिंह गौर और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत भारतरत्न दिया जाये। मोर्चे के आन्दोलन से जो 6 नई रेल लाईन सागर देवरी- परमान होते हुये छिदवाडा ललितपुर से चन्देरी होकर गुना, झाँसी शिवपुरी होकर श्योपुर महोबा से जालोन होते हुये भिण्ड, खजुराहो छतरपुर शाहगढ़ बड़ा होकर सागर तथा सागर से राहतगढ़ के रास्ते भोपाल कि मंजूरी भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मिल चुकी थी तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है तथा अन्तिम रवी ति हो चुकी है। राशि आवंटन बकाया है। मोर्चा माग करेगा कि इन सभी रेल लाईनों को शुरू करने हेतु आवश्यक धन उपलब्ध कराया जाये। बुन्देलखण्ड में रेलवे के विकास हेतु झासी को रेलवे जोन तथा बीना को रेल मंडल बनाया जाये। सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में कितने ही तीर्थ और पर्यटन केन्द्र उपलब्ध है परन्तु राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय पर्यटनों में इनके नाम उल्लेखित नहीं है। बुन्देलखण्ड पर्यटन क्षेत्रों के नाम केन्द्र व उप्र प्र के पर्यटन केन्द्रों में जोड़ा जाये। बुन्देलखण्ड में नदियों को जोड़कर समूची सूखी धरती को सिचाई करने के लिये बुन्देलखण्ड एकीकृत सिंचाई निगम की स्थापना हो। महान दानवीर हरी सिंह गौर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को केन्द्रीय शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये। ललितपुर और सागर में राजकीय विश्वविद्यालय खोले जाये। बुन्देलखण्ड में स्थानीय उत्पादनों के अधार पर खाद्य प्रसंस्करण तथा लघु उद्योग शुरू किये जाये। जिला ललितपुर मे प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क परियोजना तत्तकाल अमल में लाई जाये। ललितपुर हवाई अड्डा और देवगढ़ रोड स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज शीघ्रातिशीघ्र क्रियाशील किये जायें। 11 ललितपुर जनपद में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोजा जाये। बुन्देलखण्ड के सभी जनपदों के मीडियाकर्मियों को सस्ती दरों पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जाये। इस दौरान बीएनएम संरक्षक रघु ठाकुर, जिला संयोजक भूपेन्द्र जैन चाचा, लोहिया ट्रस्ट भोपाल से मदन जैन, लोसपा जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, इंजी.राजाराम गोस्वामी, पूरन सिंह निरंजन, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, गंधर्वसिंह लोधी बाबूजी, अरमान कुरैशी एड., ओ.पी.बिरथरे, ब्रजकिशोर जैन एड., अजय जैन, मीडिया प्रभारी विनीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'