देश

national

श्याम लाल इंटर कॉलेज नवाबगंज में आयोजित सम्मान समारोह

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 32 वर्षों तक विधान पार्षद रहे हेम सिंह पुंडीर ने कहा की दो इंजन की भारतीय जनता पार्टी सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है संघर्षों से प्राप्त उपलब्धियों को छीना जा रहा है सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है निश्चित रूप से 2024 के आम चुनाव में भा जा पा सरकार को कूड़ेदान में धकेलना है  श्री पुंडीर ने कहा कि संविधान में व्यवस्था है कि सभी को निशुल्क और अनिवार्य रूप से शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा प्राप्त हो यह राज्य सरकार का दायित्व है लेकिन निजी क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को saunp कर शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है गरीब का बच्चा इन प्राइवेट विद्यालयों में कैसे शिक्षा प्राप्त कर पाएगा निश्चित रूप से सरकार की मनसा ना तो गरीबों के प्रति ठीक है और ना ही भारतीय संविधान के प्रति उनकी आस्था प्रतीत होती है संगठन द्वारा संघर्षों से प्राप्त उपलब्धियां पुरानी पेंशन सामूहिक बीमा प्रतिकर भत्ता जैसी उपलब्धियां समाप्त की गई हैं अरसे से राज्य सरकार की भांति चिकित्सा की सुविधा शिक्षकों को प्राप्त हो इस पर सरकार मौन बैठी है समान कार्य के लिए समान वेतन के माननीय उच्चतम न्यायालय की अवधारणा को भी सरकार मानने को तैयार नहीं वित्तविहीन शिक्षकों को बंधुआ मजदूर की श्रेणी में यह सरकार बनाने पर तुली है सरकार की मंशा शिक्षा शिक्षा लयों तथा शिक्षकों के प्रति ठीक नहीं है उन्होंने शिक्षकों का आवाहन करते हुए कहा की सन 2024 के आम चुनाव में इस सरकार को हराकर इतिहास के कूड़ेदान में डालने का काम करें समारोह को प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद सुभाष शर्मा प्रदेश मंत्री नरेंद्र वर्मा ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए इस सरकार की नीतियों से सावधान रहने को कहा समारोह में जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता हनुमंत सिंह मनीष सिंह सेंगर प्रधानाचार्य अनूप सिंह धर्मेश प्रताप सिंह मनोज अवस्थी श्याम नारायण प्रदीप कुमार प्रेम प्रकाश  शिक्षक उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री देवेंद्र सिंह ने किया

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'