देश

national

कांग्रेस देश में और कम्युनिस्ट दुनिया में समाप्त हो गई : शाह

Thursday, January 5, 2023

/ by Today Warta



अमित शाह ने कहा कि कभी नशीले पदार्थों की तस्करी, हिंसा, घुसपैठ और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला त्रिपुरा अब अपने विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक कृषि गतिविधियों के लिए जाना जाता है। गृहमंत्री अमित शाह ने धर्मनगर में एक जनसभा में कहा। हमने एनएलएफटी के साथ शांति वार्ता के जरिये त्रिपुरा में उग्रवाद को खत्म किया। त्रिपुरा के धर्मनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका प्यार बताता है कि अगली सरकार बीजेपी की बनने वाली है। लगभग 3 दशक तक कम्युनिस्टों ने यहां शासन किया लेकिन त्रिपुरा की समस्याओं का समाधान नहीं किया। कम्युनिस्ट सरकार ने त्रिपुरा के कर्मचारियों को 5वें वेतन आयोग में समेटकर बैठी थी और बिप्लब भाई ने उनको 7वां वेतन आयोग दिया। कांग्रेस देश में समाप्त हो गई है और कम्युनिस्ट दुनिया में समाप्त हो गई है।  अमित शाह ने कहा कि कभी नशीले पदार्थों की तस्करी, हिंसा, घुसपैठ और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला त्रिपुरा अब अपने विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक कृषि गतिविधियों के लिए जाना जाता है। मने अंधकार की जगह अधिकार दिया है, विनाश की जगह विकास दिया है, विवाद की जगह विश्वास दिया है, कुशासन की जगह सुशासन दिया है, और दुविधा की जगह सुविधा देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

ई 160 सीटों को जीतने के लिए राजनीति के चाणक्य ने बनाई रणनीति

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के मकसद से जन विश्वास यात्रा सभी 60 निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरते हुए 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 12 जनवरी को समाप्त होगी और इसके तहत कुल 100 रैलियां और रोड शो आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा अंतिम दिन यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि अगरतला में घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते शाह का विमान बुधवार रात को महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा पर नहीं उतर सका था। उन्होंने बताया था कि विमान गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की तरफ मोड़ना पड़ा। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'