देश

national

सीएम योगी ने लखनऊ में जी-20 वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी , कहा-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा यूपी

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जी-20 वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है। देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जी-20 समिट के लिए वॉकथन का आयोजन किया गया है। आम जनता को जोड़ने के लिए चार शहरों में वॉकथन का आयोजन किया गया है। लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएडा में मैराथन वॉकथन का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जी-20 वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है। देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। हमने पूरी दुनिया को अपना सामर्थ दिखाया। हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। 24 जनवरी को यूपी अपना स्थापना दिवस मनाएगा। 

उत्तर प्रदेश उट योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जी20 में दुनिया के वे 20 बड़े देश हैं जहां दुनिया की 60 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है, जिनसे 75 फीसदी से अधिक ट्रेड है, 85 प्रतिशत पर आता है। दुनिया के वे 20 बड़े देश जी20 के नाम से जाने जाते हैं और दुनिया के उन 20 बड़े देशों का नेतृत्व आज प्रदेश को मिला है। 

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि रन फॉर जी20 को लेकर लोगों में बहुत रुचि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इस रन फॉर जी20 का शुभारंभ किया। हम भी उसमें शामिल हुए हैं। हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'