इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
प्रभारी निरीक्षक: उपद्रवियों के खिलाफ होगी कार्यवाही
पाली/ललितपुर। एम एल सी चुनाव के मद्देनजर और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। एम एल सी चुनाव की वोटिंग 30 तारीख को होगी। पाली में नगर पंचायत पाली को पोलिंग बूथ बनाया गया है। जहां पर जहां पर 86 मतदाता अपना मतदान करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में आज एम एल सी चुनाव के मद्देनजर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के नेतृतव में पुलिस ने भारी तादाद में फोर्स के साथ कस्बा पाली की सड़कों पर पैदल मार्च किया। पुलिस का पैदल मार्च पाली थाना प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मोहल्ले से होता हुआ बाजारों चौराहों और गलियों में होता हुआ वापस थाना पाली पर समाप्त हुआ। पाली थाना निरीक्षक प्रभारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति मतदान केंद्र पर या मतदान करते वक्त उत्पात मचाता है या मचाने की कोशिश करता है। तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Today Warta