राजीव कुमार जैन रानू
बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में आयोजित बार प्रीमियर लीग के तृतीय संस्करण का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ।आईपीएल की तर्ज पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व जिला प्रभारी अनिल यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।बार प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच गाईया बाबा वॉरियर्स व क्षत्रिय टाईगर्स इलेवन के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में क्षत्रिय टाइगर्स इलेवन ने गाईया बाबा वॉरियर्स को 16 रन से मैच में हराकर जीत दर्ज की। गाईया बाबा वॉरियर्स ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी क्षत्रिय टाईगर्स इलेवन की शुरुआत अच्छी रही टीम के सलामी बल्लेबाज बॉबी राजा सरमा व गुड्डू राजा सरमा की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत क्षत्रिय टाइगर्स ने निर्धारित 14 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाईया बाबा वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही।सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। टीम के खिलाड़ी शुभम ननोर ने 40 रन बनाकर टीम को संभाला। लेकिन निर्धारित 14 ओवर में टीम मात्र 129 रन ही बना सकी।जिसके चलते टीम को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। क्षत्रिय टाइगर के खिलाड़ी अमर राजा पिपरा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं दीपेश तिवारी को सुपर सिक्स का अवार्ड मिला।
टूर्नामेंट के उद्घाटन से पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह लोधी,भूरे राजा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, बीपीएल अध्यक्ष गुड्डे राजा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी,केपी राजा, रोहित गुप्ता, राहुल यादव,डॉ.राजेन्द्र कुशवाहा, पुष्पेंद्र जैन, कमलेश पुरोहित, हेमेंद्र परमार, सतेन्द्र परमार, सेवेन्द्र परमार, रामजी सहाय नायक, राहुल मिश्रा ,सुरेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया व बीपीएल अध्यक्ष गुड्डे राजा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में अंपायर का कार्यभार बब्बू राजा व दर्शन चतुर्वेदी एवं स्कोरर रानू राजा चौहान व कमेंट्री राम लखन यादव व द्वारा की गई।

Today Warta