देश

national

सपाइयों ने महिला सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन; बांटे कंबल व भोजन के पैकेट

Sunday, January 15, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज: समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं मैनपुरी की श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन “महिला सम्मान दिवस" के रूप में रविवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा गाँव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। गाँव की पूर्व प्रधान अनीता सिंह ने 11पाउंड का केक काटकर एक दूसरे को खिलाया ।कार्यक्रम के कर्ता -धर्ता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र की 500 वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को कम्बल एवं भोजन पैकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित करते हुए सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के दीर्घायु होने तथा राजनैतिक ऊंचाईयों का आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसद डिम्पल यादव नारी शक्ति की प्रतीक एवं सौम्यता की प्रतिमूर्ति हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मा. मुलायम सिंह यादव की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए मैनपुरी  लोकसभा उपचुनाव मे ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल कर उन्होंने पार्टी को मजबूत किया। नरेन्द्र सिंह ने सपा की पूर्व सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कन्या विद्या धन, डायल 1090, विधवा पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की तमाम योजनाओं को लागू कर प्रदेश मे अभूतपूर्व कार्य किया।जिसकी प्रदेश की जनता आज भी तारीफ करती है।   इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में  कार्य करने वाले विशिष्ट विभूतियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा सपा नेता हिमांशु कुमार सिंह ने किया तथा चर्चित गायक पंडित शिवानन्द शुक्ल ने अपने सुरीले स्वरों से बधाई गीत गाकर कार्यक्रम में शमा बांध दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप यादव पूर्व प्रत्याशी शहर उत्तरी, दान बहादुर मधुर,आर. एन. यादव, ई. विक्रम सिंह,अरबिंद वर्मा, अरुण यादव, तारिक अनवर, गोपाल सागर,पप्पू सिंह,हिमांशू कुमार एडवोकेट, विजय बहादुर कुशवाहा, बाबू नंदन यादव, निशा कुमारी, उर्मिला देवी, विमला देवी,राजन शर्मा, मोहित शर्मा, दुर्गेश शर्मा, छब्बू राम, कल्लू राम शर्मा, प्रमोद शर्मा, मान सिंह, दीपू सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'