देश

national

उन्नाव एफएसओ का लखनऊ हुआ तबादला, साढ़े 4 साल से थे तैनात

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। दमकल विभाग में पिछले करीब साढ़े 4 साल से तैनात रहे एफएसओ का तबादला लखनऊ हो गया है। वह यहां से कार्यमुक्त होने के बाद लखनऊ के गोमतीनगर फायर स्टेशन में अपनी सेवाएं देंगे। बेहतर कार्य प्रणाली के चलते उन्हें दो बार राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है। उन्नाव के मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिव दरस प्रसाद 20 जुलाई 2018 को कानपुर देहात से ट्रांसफर होकर उन्नाव आए थे। उन्नाव में तैनाती के दौरान आग लगने की कई छोटी बड़ी घटनाएं हुई। घटनाओं की सूचना पर तत्काल पहुंचकर उन पर काबू पाया। कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ी घटना दही चौकी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 16 सितंबर 2019 को गैस रिसाव के चलते भीषण आग लग गई थी, घटना के दौरान सड़क मार्ग से लेकर रेल मार्ग का यातायात पूरी तरह रोक दिया गया था, हादसे में उस दौरान तीन मजदूर भी झुलसे थे। घटना की सूचना पर तत्कालीन सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर फायर शिव दरस प्रसाद ने जिंदगी को दांव पर लगाते हुए प्लांट के अंदर प्रवेश कर आग बुझाने का काम करने के साथ ही लोगों की जान बचाई थी। उसके बाद शुक्लागंज के सुषमा हॉस्पिटल में आग लगने से कई मरीजों की जान खतरे में थी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। अब इनका तबादला उन्नाव से लखनऊ के गोमती नगर फायर स्टेशन हुआ है, कार्यमुक्त होने के बाद अपनी सेवाएं देंगे। इनके पद पर लखनऊ के सरोजनी नगर में तैनात एफएसओ शिवराम यादव कार्यभार संभालेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'