मंझनपुर कौशाम्बी कड़ा स्थित आश्रम में रविवार को सुबह 11 बजे संत शिरोमणि रविदास पीठ की बैठक होगी। पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गोयल ने बताया कि इस बैठक में आगामी पांच फरवरी को होने वाले भंडारे की सफलता को लेकर रायशुमारी की जाएगी। आश्रम में ही संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया है। यहां रविदास समाज के लोग हजारों की संख्या में जुटेंगे। पीठ ने जिला प्रशासन से बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं की मांग की है।

Today Warta