देश

national

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्माधीन थाना कड़ाधाम का किया स्थलीय निरीक्षण

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

टेक्नीकल टीम गठित कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जॉच कराने के निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्माधीन थाना कड़ाधाम का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता,आवास विकास परिषद से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने फिनिशिंग के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने टेक्नीकल टीम गठित कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जॉच कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'