देश

national

पत्नी प्रधान तो शिक्षक पति पठन-पाठन कार्य छोड,प्रधानों संघ दें रहें धरना

Saturday, January 14, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मंझनपुर विकास खण्ड में प्रधानपति परिषदीय टीचरों पर प्रधानी का नशा चढ़ा हुआ है। मास्टर जी स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़ ब्लाक में प्रधानों संघ धरना प्रदर्शन करते है। साथ ही सारा दिन ब्लाक में बैठकर राजनीति करते है। मंझनपुर ब्लाक में भैयला व खोजवापुर ग्राम पंचायत में प्रधानपति बेसिक विभाग में टीचर है। आरोप है कि दोनों ग्राम पंचायत में प्रधान की जगह शिक्षक ही ग्राम पंचायत का सारा कार्य करवाते है। साथ ही स्कूल में शिक्षण कार्य छोड़कर कर ब्लाक में प्रधानों के साथ धरना प्रर्दशन भी करते हैं। हाल ही में दोनों टीचरों का धरना प्रर्दशन करते वीडियो व फोटो वायरल हो रहा है। आरोप है कि दोनों टीचर प्रधान संघ धरना प्रर्दशन के बाद  कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन भी दिया है। ऐसे में विद्यालयों में टीचरों की उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहें है। लोगों का कहना है सरकार से वेतन लेकर दोनों टीचर ग्राम पंचायत के साथ ब्लाक में राजनीति करते है,लेकिन अफसर जानकर भी अनजान बन रहें है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'