राजीव कुमार जैन रानू
गुरूसिंह सभा की प्रबंधक कमेटी ने किया आयोजन
ललितपुर। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरविंदरसिंह ने श्रीरहिरास साहिबजी के पाठ उपरांत गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया।तत्पश्चात अरदास के उपरांत गुरुजी का सुखासन कर प्रसाद वितरण किया गया। उपरांत लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने बताया कि लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से पहले आता हे। पंजाबियों के लिए लोहड़ी उत्सव खास महत्व रखता है। जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चे का जन्म हुआ हो, उन्हें विशेष तौर पर लोहड़ी की बधाई दी जाती है। घर में नव वधू या बच्चे की पहली लोहड़ी का काफी महत्व होता है। इस दिन विवाहित बहन और बेटियों को घर बुलाया जाता है। यह त्योहार बहन और बेटियों की रक्षा और सम्मान के लिए मनाया जाता है। गुरु सिंह सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वक्त के साथ एक सबसे खूबसूरत चीज देखने को मिली है कि परिवार वाले अब पहली लड़की के जन्म पर भी काफी धूमधाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। लोहड़ी पर घर-घर जाकर दुल्ला भट्टी के और अन्य तरह के गीत गाने की परंपरा है। यह चलन पंजाब के पिंडों (गांव) में ज्यादा देखने को मिलता है। बच्चे घर-घर लोहड़ी लेने जाते हैं और उन्हें खाली हाथ नहीं लौटाया जाता है। इसलिए उन्हें गुड़, मूंगफली, तिल, गजक या रेवड़ी दी जाती है। दिनभर घर-घर से लकडय़िां लेकर इक_ा की जाती है। शाम को घरों के आसपास खुली जगह पर जलाई जाती हैं। उस अग्नि में तिल, गुड़ और मक्का को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। आग जलाकर लोहड़ी को सभी में वितरित किया जाता है। नृत्य-संगीत का दौर भी चलता है। पुरुष भांगड़ा तो महिलाएं गिद्दा करती हैं। इस अवसर पर चाय नाश्ते के लंगर की सेवा सरदार अवतार सिंह के परिवार की ओर से हुई। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, गुरुबचन सिंह सलूजा, सरदार जगजीत सिंह, चरणजीत सिंह, अरविंदर सिंह सागरी, कवलजीत सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह खालसा, दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, गुरदीप कौर, कंचन कोर, मनप्रीत सलूजा, अमरजीत कोर, कुलविंदर कोर, तरणदीप सिंह, बलदेव सिंह सागरी, तेजवंत सिंह, हरगोबिंद डोंडवानी, राजू सिंधी, भगवत, पप्पी कालरा, मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।