इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
ललितपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष पं.ब्रजनन्दन शर्मा की पुण्यतिथि उनके मूर्तिस्थल पं.ब्रजनंदन शर्मा मार्केट शाही रोड पर कांग्रेसियों ने बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनायी। मौके पर उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये अमूल्य बलिदान को याद किया गया। वरिष्ठ पत्रकार व पं.ब्रजनंदन शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र वरिष्ठ पत्रकार पं.संतोष शर्मा ने उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये बताया कि दादा ब्रजनंदन शर्मा युवावस्था में ही महात्मा गांधी के सत्याग्रह से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। अपना सर्वस्व देशसेवा में समर्पित करके अत्यन्त अभाव में जीवन व्यतीत किया। आजादी के बाद नगर पालिका परिषद का चुनाव जीते। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने और नगर के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। आज हम सभी को उनको हम याद करके उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व नगराध्यक्ष कांग्रेस हरीबाबू शर्मा, सरदार जसपाल सिंह बंटी, प्रदीप रिछारिया, उवेश खान, वैभव जैन, विवेक व्यास, रामनरेश दुबे, संजय जाटव, असलम खान, कुलदीप पाठक, सोनू शुक्ला, महेन्द्र पनारी, अमित कुशवाहा, पुष्पेन्द्र, अंकित यादव, शईद राइन, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Today Warta