सुल्तानपुर: रामरती इंटर कॉलेज द्वारिका गंज सुल्तानपुर के रजत जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कवियत्री डॉ निरूपमा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि डॉ आर पी सिंह मंचासीन रहे। पाठ्य पुस्तक लेखक ,शिक्षक सर्वेश कांत वर्मा सरल में कुशल संचालन किया।विद्वान गुरूजन और विद्यार्थी गण भी मौजूद रहे। प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहा।यह सब यहां के गुरूजनों के योगदान का परिणाम रहा है। आज विद्यालय के 50 वर्ष पूरे हुए आगे भी हमारी कोशिश गुणवत्तापूर्ण विद्यादान की रहेगी।प्रिया पांडेय ने -मंगलमय दिन आज है, गीत से स्वागत किया। बृजेश वर्मा ने -दिल ही दुनियां कर लेते हैं। रमेश चंद्र शर्मा नंदवंशी ने -मंजिल हो जहां पर वहीं पे पग जाये।कांती सिंह ने-काहे के एतना बदलि गइलू बिटिया। अनिल कुमार वर्मा मधुर ने -अवनि के अंचल में एक हंसती सुमन हैं बेटियां, से बेटियों को सीख दिया। प्रधानाचार्य डॉ रामजीत ने कालेज के बच्चों को - बने चांद पर आशियाने तुम्हारे, आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि डॉ आर पी सिंह ने विद्यालय परिवार को और बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया। अध्यक्षीय संबोधन में डा निरूपमा ने - मेरे प्यारे बच्चे सर्जना के गीत गाइये,कविता पढ़ने के बाद उ०प्र०साहित्य सभा की सुलतानपुर की इकाई का गठन किया गया। जिसकी संयोजिका निरूपमा श्रीवास्तव,अध्यक्ष सर्वेशकांत वर्मा सरल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा मधुर एवं कर्मराज शर्मा तुकांत,कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा नंदवंशी।महासचिव केशव प्रसाद सिंह।सचिव कांती सिंह, मीडिया प्रभारी राज बहादुर राना,संगठन मंत्री बृजेश बर्मा को नियुक्त किया गया।कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा की उपस्थिति गौरवपूर्ण रही।

Today Warta