देश

national

लखनऊ कानपुर हाईवे पर 5 वाहन आपस में टकराए, बस में सवार 12 यात्री हुए घायल

Sunday, January 29, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। रविवार को सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक मौरंग लदे ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराते हुए खाई में चली गई। बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर जा रहे एक कंटेनर की डंपर और डीसीएम से भिड़ंत हो गई। जिससे हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका है। जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा के पास बस यात्रियों को बस में बिठा रही थी, इसी दरमियान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस हाईवे से अनियंत्रित होकर नीचे गुमटी से टकराई उसके बाद खंती में चली गई। बस में टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पीछे का शीश टूटने से दो सवारियां नीचे गिर गई। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उधर इसी दौरान लखनऊ से कानपुर जा रहे एक डंपर ने डीसीएम और कंटेनर में टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक पांच वाहन आपस में भिड़ गए और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित सिंह को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले बस में सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज गया, जिसके बाद पुलिस ने हाइवे से वाहन को हटवा कर यातायात शुरू किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'