संजय धर द्विवेदी
लालापुर , प्रयागराज । विगत दिनों क्षेत्र के एक गांव से अपहृत की गई दलित किशोरी को पुलिस ने शनिवार के दिन बरामद कर लिया । मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मुस्तैदी से लगी हुई है । लालापुर पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव से दलित किशोरी का अपहरण कर लिया गया था । जिस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अपहरण समेत एससीएसटी की धारा में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था । शनिवार के दिन पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया । पुलिस ने बताया कि अन्य विधिक कार्रवाई के साथ आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है ।

Today Warta